Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बकरी ने एक साथ दिए पांच बच्चे, कुछ ही मिनटों में सभी की मौत

On: February 13, 2026 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा): आमतौर पर एक या दो बच्चों को जन्म देने वाली बकरी ने शुक्रवार को हंटरगंज प्रखंड के घंघरी गांव में एक साथ पांच बच्चों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन यह चर्चा का विषय बना रहा।

हालांकि खुशी का यह क्षण ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। जन्म के कुछ ही मिनटों के भीतर पांचों नवजात बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार चतरा जिले में एक साथ पांच बच्चों के जन्म का यह पहला मामला माना जा रहा है। बकरी के मालिक ललन पासवान ने बताया कि इससे पहले उनकी बकरी तीन बार दो-दो बच्चों को जन्म दे चुकी है, लेकिन इस बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि जन्म के समय ही एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि अन्य चार ने भी थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

इधर कुछ ग्रामीण अटकलें लगा रहे थे कि संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बकरी के पेट में चोट पहुंचाने के कारण गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत हुई होगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना को लेकर पशुपालन विभाग से जांच की मांग भी उठने लगी है, ताकि बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती, राज्य को खिलाड़ियों के नाम से पहचान दिलाना लक्ष्य: मुख्यमंत्री

48 घंटे में पुनम हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पति समेत दो गिरफ्तार

प्रशासनिक रोक के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध पोस्ता खेती

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

भद्रकाली मंदिर परिसर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Leave a Comment