Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

On: February 13, 2026 9:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध कौलेशवरी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दस दिवसीय पशु मेला को लेकर शुक्रवार को मेला समिति का विस्तार किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा (सांसद प्रतिनिधि) ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि क्षेत्र के श्रद्धालु एवं व्यापारी बेहतर सुविधा के साथ भाग ले सकें। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा (सांसद प्रतिनिधि), उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिवरू मुकेश कुमार (एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र), कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार पासवान, सह सचिव सुनील कुमार, सह कोषाध्यक्ष विकास कुमार, मीडिया प्रभारी शरथ कुमार, व्यापारी प्रतिनिधि कैलाश कुमार दांगी (वार्ड सदस्य), प्रवक्ता कपिल कुमार (विधायक प्रतिनिधि) बनाए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पशु व्यापारियों की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में,8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा वार, प्रखंड कार्यालय में अमीन 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिला सहायक खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जाँच अभियान

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में लगी आग — चालक जिंदा जला

बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया*

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में Baxy Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की हाईवे पर हत्या से सनसनी

Leave a Comment