इटखोरी (चतरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल माता भद्रकाली मंदिर परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की सफलता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंधन समिति एवं रैयतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के सफल संचालन हेतु विभिन्न उप समितियों (कोषांग) का गठन किया गया। गठीत सेमिनार एवं स्टॉल कोषांग में दुलार हजाम, सत्यदेव सोनी, अनिल दांगी, श्याम कुमार सिंह, इवेंट कोषांग में विनय साव, नवनीत सिंह, दिलीप साव, सुरेंद्र सिंह, दीपक गिरी, गंगा आरती कोषांग में दीपक गिरी, रामदहीन सिंह, कमलेश सिंह, प्रवेश गेट (रैयत संघ, पत्रकार एवं प्रबंधन), अर्जुन ठाकुर, खेलावन दांगी, सकलदेव पाण्डेय, शंकर दांगी, संतोष केशरी, अजय चौरसिया, अशोक पांडेय, वीआईपी कोषांग में प्रवीण कुमार सिंह, सुबोध दांगी, संजय सोनी, संजय सिंह, एडवेंचर एंड स्पोर्ट्स/बक्शा डैम कोषांग में सुरेंद्र दांगी, अशोक यादव, अरविंद यादव, योगेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, रविंद्र दांगी, खोया-पाया कोषांग में संतोष सोनी, सतीश सिंह, वीवीआईपी कोषांग में रत्नेश्वर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, ऋषिबाला सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, विजय चौरसिया, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, प्रवीण कुमार सिंह, रणजीत सिंह, गेस्ट हाउस नियंत्रण कोषांग में पुरुषोत्तम सिंह, विद्युत कोषांग में संजय सोनी, आमंत्रण समिति कोषांग में विजय चौरसिया, राम लखन दांगी, रंजन सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम कोषांग में संतोष सोनी, सतीश सिंह, दीपक गिरी, पुरुषोत्तम सिंह, नगीन सिंह, सुरेश सिंह, विधि-व्यवस्था एवं पार्किंग कोषांग में उदय सिंह, शक्ति सिंह, शंकर दांगी, बबलू दांगी, आदित्य सोनी, साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं पेयजल स्वच्छता कोषांग में सुधीर राय, लखन राम, राजेंद्र राम, हेल्थ कोषांग में डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, एम.के. श्री को रखा गया है। बैठक में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, सीओ सबिता सिंह, रैयत संघ एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी सदस्यों से समन्वय बनाकर महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने की अपील की।
राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

On: February 13, 2026 9:44 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 839180
Total views : 2551724