Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती, राज्य को खिलाड़ियों के नाम से पहचान दिलाना लक्ष्य: मुख्यमंत्री

On: February 13, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है और यहां के युवाओं के रग-रग में खेल बसता है। राज्य के खिलाड़ी देश-विदेश में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बीएस कॉलेज मैदान, लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में Mahendra Singh Dhoni ने राज्य का परचम लहराया है, वहीं हॉकी इंडिया में भी झारखंड के खिलाड़ियों का लंबे समय से दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि क्रिकेट और हॉकी के साथ-साथ तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉन बॉल सहित अन्य खेलों में भी झारखंड के खिलाड़ी आगे बढ़ें। इसके लिए सरकार ने बेहतर खेल नीति बनाई है और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag और Harbhajan Singh उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दोनों क्रिकेटरों से राज्य में खेल के विकास और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अब तक खनिज संपदा के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में यह राज्य खिलाड़ियों के लिए भी पहचाना जाए। उन्होंने बीएस कॉलेज मैदान के विकास में राज्य सरकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद Dhiraj Prasad Sahu के योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि यह स्टेडियम भविष्य में आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

फर्जी CBI अफसर बनकर रचा खौफनाक जाल प्रेम, अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नकली पहचान पत्र बरामद

बकरी ने एक साथ दिए पांच बच्चे, कुछ ही मिनटों में सभी की मौत

48 घंटे में पुनम हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पति समेत दो गिरफ्तार

प्रशासनिक रोक के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध पोस्ता खेती

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

भद्रकाली मंदिर परिसर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

Leave a Comment