
चतरा। जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र के कई गांवों और जंगलों में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती बड़े पैमाने पर किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पंचम्बा, इचाक समेत कई अन्य गांवों एवं आसपास के जंगल क्षेत्रों में पोस्ता की फसल लहलहा रही है। कई जगहों पर फसल में फल भी लग चुके हैं, जिससे जल्द ही अफीम निकाले जाने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध पोस्ता की खेती पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है और इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में खुलेआम पोस्ता की खेती होना प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अवैध खेती करने वालों में कार्रवाई का भय नहीं दिख रहा है, जिसके कारण यह गतिविधि निरंतर जारी है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह अवैध कारोबार और भी व्यापक रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध पोस्ता खेती पर किस प्रकार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करता है।






















Total Users : 804773
Total views : 2505226