Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

48 घंटे में पुनम हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पति समेत दो गिरफ्तार

On: February 13, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा): थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत अंतर्गत गायघाट गांव में सोमवार देर शाम हुए चर्चित पुनम हत्याकांड का राज आखिरकार खुल गया। सनसनीखेज वारदात से जहां गांव में दहशत का माहौल था, वहीं हंटरगंज थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के पूर्व पति किशोरी भुईयां तथा उसके सहयोगी डब्लू भुईयां उर्फ डब्ल्यू कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी।

बताया जाता है कि 9 फरवरी 2026 की शाम गायघाट गांव में पूनम अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं से पानी भरने गई थी। उसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मासूम बेटी ने बिलखते हुए घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तत्कालीन थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका के वर्तमान पति योगेंद्र भुईयां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने हंटरगंज थाना कांड संख्या 19/26 दिनांक 10.02.2026 के तहत धारा 103/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी 2026 को प्राथमिकी अभियुक्त डब्लू भुईयां उर्फ डब्ल्यू कुमार तथा मुख्य आरोपी किशोरी भुईयां (उम्र करीब 23 वर्ष, ग्राम कुरखेता, थाना वशिष्ठ नगर, जिला चतरा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पु0अ0नि0 नितेश कुमार प्रसाद, पु0अ0नि0 दिलीप कुमार समेत जिला बल के जवान शामिल थे। मृतका के पति योगेंद्र भुईयां एवं परिजनों ने हत्याकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बकरी ने एक साथ दिए पांच बच्चे, कुछ ही मिनटों में सभी की मौत

प्रशासनिक रोक के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध पोस्ता खेती

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

भद्रकाली मंदिर परिसर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में,8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

Leave a Comment