
इटखोरी (चतरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल माता भद्रकाली मंदिर परिसर में भद्रकाली डिग्री महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य दुलार ठाकुर ने किया। इस दौरान मुख्य मंदिर के साथ-साथ सियाराम जानकी मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। छात्राओं ने परिसर से कचरा हटाया और श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के प्रोफेसरगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। प्राचार्य ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।






















Total Users : 804768
Total views : 2505220