Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

On: February 13, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। विस्थापित-प्रभावित हायवा एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को टंडवा प्रखंड के सेरनदाग स्थित फुटबॉल मैदान में वाहन मालिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम्रपाली परियोजना से एनटीपीसी तक कोयला ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि आम्रपाली परियोजना से एनटीपीसी तक जाने वाले कोयले की लोडिंग डंप के बजाय सीधे खदान से करने के लिए प्रबंधन द्वारा बाध्य किया जा रहा है। विरोध करने पर वाहनों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है, जिसे वाहन मालिकों ने अनैतिक और दमनकारी करार दिया। आक्रोशित वाहन मालिकों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक एनटीपीसी के लिए कोल ढुलाई का सीधा बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में पीएनएम और ओएसएल के ट्रांसपोर्टरों से पूर्व में बनी सहमति के अनुरूप 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग की गई। साथ ही कई ट्रांसपोर्टरों एवं लिफ्टरों पर ढुलाई भाड़ा रोक कर रखने के गंभीर आरोप लगाए गए। बताया गया कि बकाया रखने वालों में प्रमुख रूप से मोहन साव (पीएनएम), शुभम सिंह, मोनू सिंह और सुरेश यादव शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक बकाया होने का दावा किया गया। बैठक में यह भी सहमति बनी कि बड़े आंदोलन से पहले चट्टी-बारियातु, केडी, मगध, एनटीपीसी और आम्रपालीकृइन पांचों एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक पांडे मोड़ में आयोजित की जाएगी, जहां आगे की वृहद रणनीति तय की जाएगी। कुल मिलाकर एक ओर जहां एनटीपीसी के लिए कोयला आपूर्ति में बाधा की आशंका बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर वाहन मालिकों ने संकेत दे दिया है कि दबाव या भाड़ा रोकने की नीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में,8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा वार, प्रखंड कार्यालय में अमीन 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिला सहायक खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जाँच अभियान

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में लगी आग — चालक जिंदा जला

बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया*

Leave a Comment