Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

On: February 13, 2026 9:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। जिले के इटखोरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को महोत्सव की सफल तैयारी को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, हेलिपैड स्थल, मंदिर परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मुहाने नदी तट एवं बक्सा डैम का निरीक्षण कर वाटर एक्टिविटी, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, टोकन काउंटर, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं पहुंच पथ की मरम्मत को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध गायक ज्ञंपसंेी ज्ञीमत, मशहूर गायक ।सजं ित्ंरं तथा भोजपुरी गायिका ज्ञंसचंदं च्ंजवूंतल सहित कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति से समा बांधेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकारों एवं स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में फैशन शो एवं थिएटर की विशेष व्यवस्था रहेगी, जहां फिल्म का प्रकाशन भी किया जाएगा। इस वर्ष 500 ड्रोन के माध्यम से आयोजित भव्य ड्रोन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के तहत 8 प्रकार की वाटर एक्टिविटी आयोजित होंगी। इनमें बनाना राइड, डिस्को एवं रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की आदि शामिल हैं। लक्षनपुर स्थित भेड़ी फॉर्म डैम के समीप पैरा-सेलिंग एवं ऑल-रोड बाइकिंग, जबकि मंदिर रोड इटखोरी में वॉल क्लाइम्बिंग, रैपलिंग एवं रोप कोर्स जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी को डं माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। एडवेंचर गतिविधियां 19 एवं 20 फरवरी को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क होंगी। 15 से 60 वर्ष आयु वर्ग के शारीरिक रूप से सक्षम युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं। तैराकी न जानने वाले प्रतिभागी भी प्रशिक्षकों की देखरेख में भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य रहेगा। 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के साथ अभिभावक की उपस्थिति आवश्यक होगी। आयोजन “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर किया जाएगा। जल क्रीड़ा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अतिरिक्त टी-शर्ट, हॉफ पैंट, तौलिया/गमछा एवं हवाई चप्पल लाना होगा। अन्य एडवेंचर गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स शूज, फुल शर्ट एवं फुल पैंट/जीन्स अथवा सलवार-सूट पहनना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को स्कूल, कॉलेज, पंचायत, खेल संघ, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी या संबंधित संस्था से मोहर एवं हस्ताक्षर युक्त अनुशंसा पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, चतरा अथवा ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का निष्पादन एडवेंचर ट्रैवलर्स एकेडमी द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में,8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा वार, प्रखंड कार्यालय में अमीन 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिला सहायक खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जाँच अभियान

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में लगी आग — चालक जिंदा जला

बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया*

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में Baxy Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की हाईवे पर हत्या से सनसनी

बाल विवाह रोकने पहुँची पुलिस, सात महीने पुराना सामूहिक दुष्कर्म आया सामने

Leave a Comment