Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

On: February 13, 2026 9:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत मंझगावा पंचायत के मुखिया सह दिशा सदस्य मंजित सिंह ने नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर अलख जगाई है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्रवासियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। मुखिया श्री सिंह ने कहा कि आज प्रखंड एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। युवाओं में नशे की बढ़ती लत उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है। हाल की पुलिस कार्रवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे में युवाओं का फंसना अत्यंत चिंताजनक है। जिस उम्र में युवाओं को अपना भविष्य गढ़ना चाहिए, उस उम्र में नशा पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने युवाओं से सवाल किया कि वे नशे की पहचान बनना चाहते हैं या कर्म और संघर्ष की मिसाल। अपनी ऊर्जा को नशे में बर्बाद करने के बजाय क्षेत्र के विकास, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा में लगाने का आह्वान किया। मुखिया ने भावुक अपील करते हुए कहा कि नशे के कारण कई मां की कोख सूनी हो गई और कई बहुओं की मांग का सिंदूर छिन गया। यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज की त्रासदी है। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्होंने प्रखंड प्रशासन एवं थाना प्रशासन से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की, ताकि प्रखंड क्षेत्र को नशा मुक्त बनाकर एक शिक्षित और स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल में,8 विकेट से लोहरदगा लाइन ने पलामू को हराया

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा वार, प्रखंड कार्यालय में अमीन 7 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिला सहायक खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जाँच अभियान

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में लगी आग — चालक जिंदा जला

बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया*

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में Baxy Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की हाईवे पर हत्या से सनसनी

बाल विवाह रोकने पहुँची पुलिस, सात महीने पुराना सामूहिक दुष्कर्म आया सामने

जहर, गर्भ और गुनाह का सच: नाबालिग की खामोशी टूटी तो खुली हैवानियत की परतें

Leave a Comment