Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

On: February 13, 2026 6:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

*स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

 

भंडरा । झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने बुधवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक केंद्र के OPD, जाँच घर, MTC सहित पूरे स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। मंत्री सहित उनकी पूरी टीम ने फाइलेरिया की दवा भी खाई.

 

*स्वास्थ्य व्यवस्था व सफाई देख हुए गदगद*

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था व सफाई देखकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हैं और यहां के स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मंत्री ने कई मरीजो से स्वास्थ्य केंद्र मे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधायो की जानकारी ली. साथ ही एक नवजात बच्ची को मंत्री ने गोद मे ले कर मुँह दिखाई नगद पैसा भी दिए.

 

*प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार व सभी स्वास्थ्य कर्मी की जमकर की तारीफ*

 

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार और सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

*मंत्री लोहरदगा में आयोजित क्रिकेट मैच कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे*

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी लोहरदगा में आयोजित क्रिकेट मैच कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य केंद्र में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं और स्वास्थ्य कर्मियों को और अधिक मुस्तैद रहने के लिए प्रेरित करें।

 

*स्वास्थ्य केंद्र में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी*

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराएंगे।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी डॉक्टर श्रीवेली प्रसाद, प्रदीप बालमुचू, प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार, डाक्टर आकाश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बकरी ने एक साथ दिए पांच बच्चे, कुछ ही मिनटों में सभी की मौत

48 घंटे में पुनम हत्याकांड का खुलासा, पूर्व पति समेत दो गिरफ्तार

प्रशासनिक रोक के बावजूद कुंदा थाना क्षेत्र में फल-फूल रही अवैध पोस्ता खेती

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में उप समितियों का गठन

भद्रकाली मंदिर परिसर में छात्राओं का स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर, हादसे की आशंका से दहशत में लोग

हायवा मालिकों का कोयला ढुलाई बहिष्कार, 200 रुपये प्रति टन भाड़ा देने की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकीदाग में सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद चौरसिया को भावभीनी विदाई

महाशिवरात्रि 10 दिवसीय पशु मेला समिति का विस्तार

19 व 21 फरवरी को भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, कैलाश खेर समेत कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

नशा मुक्ति को लेकर मुखिया मंजित सिंह की पहल, युवाओं से संघर्ष और संकल्प की अपील

चार दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Leave a Comment