
WhatsApp Group Join Now
गुमला: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ़ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम के द्वारा मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, सिविल सर्जन शंभू प्रसाद चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, फूड सेफ्टी के पदाधिकारी , एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम में इस बात की गंभीरता से पड़ताल की गई कि कारा में बंदियों के साथ कहीं किसी तरह से भी जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। मॉडल कारा में कोई भी ऐसा बंदी तो नहीं है जो अन्य बंदियों को डराता धमकता है अथवा उसे किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करता है। वहीं निरीक्षण के दौरान बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था पठन-पाठन के लिए पुस्तक, खेल सामग्री, व्यायाम के लिए जरूरी उपकरण देने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर हिस्से का मुयावना किया तथा बंदियों से उनके स्वस्थ इलाज, पेयजल ,नाश्ता भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली। कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमर बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने का निर्देश दिया वही टीम ने मंडल कारा में चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोईघर, वहां तैयार हो रहे भोजन व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान सहयोग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया ।टीम द्वारा सभी बंदियों से बातचीत की गई और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तथा बंदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया गया इस मौके पर जेल सुपरिंटेंडेंट गोपाल चंद्र महतो, गौरव कुमार, डीएलएसए के प्रकाश पांडे आदि उपस्थित थे।






















Total Users : 804791
Total views : 2505248