Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक सह प्रेस कांफ्रेंस

On: April 2, 2024 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 लोहरदगा: जिला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी समीर उराँव ने बताया कि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हमारे बूथ की कार्य योजना के संबंध में था। हमारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है नेताओं की नहीं। हमारा कोई भी निर्णय संगठन में सार्वजनिक रूप से सर्व सहमति से ली जाती है और हमारे कार्यकर्ता जनता के हित के लिए होने वाले कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाते हैं ना की भ्रामक तथ्यों को लेकर। मोदी जी ने अनेकों योजनाएं चलाई है, जो की लोगों के उत्थान के लिए बनी है. उन योजनाओं की जानकारी जनता को जाकर देंगे जिसे राज्य सरकार ने रोक रखा है. साथ ही कहा कि आजादी के 65 वर्षो तक के अपने शासन में जनता को लूटने के बाद भी इनकम टैक्स जमा नहीं किया। इनकम टैक्स के मामला में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया. अपने को संविधान से उपर समझते हुए लोकतांत्रिक देश को निडरता दिखाने का कार्य किया है, इनकम टैक्स की चोरी की है। कांग्रेस की मानसिकता है चोरी भी करो और सीना जोरी भी करो। कई प्रकार के संस्थाओं से चोरी करने का कार्य किया गया। भारत के संविधान के अनुरूप पालन नहीं हुआ तो सबंधित लोगों पर कार्यवायी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो जेल जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है. अब कांग्रेस के पास कोई बात नहीं बची तो बेकार की पुरानी घिसे पीठे बातों को दोहरा रहे है। कई घटनाएं हुए कई परिवर्तन हुए। देश के अंदर मोदी युग आ गया है। केंद्र सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं के भविष्य के लिए कार्य कर रही है। जनता जागरूक हो गई है, मोदी युग आ गया है। अयोध्या में रामलला के आने से भगवान राम के माध्यम से मोदी युग आ गया है। अब चोरी घोटाला नहीं चलने वाला हैं। अब लोग समृद्ध होकर आगे बढ़ने वाले है। मोदी के गारंटी का हमलोग गारंटी देते है कि उनकी भूमिका हर एक क्षेत्र में है। 1 से 2 माह में सर्वे समाप्त होने वाला है, जिसके बाद गुमला में भी रेल लाइन शुरू हो पाएगी। कैसे उन्नत खेती और बेहतर बिजली व्यवस्था मिले इसके लिए भी कार्य योजना चल रहा है। जल, जंगल, जमीन पर लोग आज तक राजनीति रोटी सेंकते आये हैं, परंतु मोदी जी ने जल जंगल जमीन से लोगों को कैसे जोड़े इसपर कार्य किया जा रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव , लोकसभा सहसंयोजक सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक सद्धनु भगत विधानसभा प्रभारी अनूप अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी में माँ शारदे पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार संपन्न*

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गईं सरस्वती पूजा

पूर्व राज्यसभा सांसद ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता-सांसद

सरस्वती पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना है।

प्रखंड कार्यालय परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

विश्वकर्मा समाज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

अदखड़िया नाला मरम्मती में भारी अनियमितता उजागर, जिप सदस्य ने जताई नाराजगी

आपूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, 7.5 करोड़ का धान भुगतान पूरा: उपायुक्त

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश, मतदाताओं को किया गया सम्मानित

Leave a Comment