Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

On: March 4, 2026 1:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां नदी में डूबने से छह मासूम बच्चों की मौत हो गई।

 पूर्वी चंपारण: मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राखवा पंचायत में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में छह बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना राघवा नदी में नहाने के दौरान हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे दोपहर में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी नदी में उतरे और देखते ही देखते सभी छह बच्चे पानी में डूब गए।

नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक सभी बच्चे लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

मृतकों की पहचान लोहरगांवा वार्ड संख्या-05 निवासी धर्मेंद्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, 9 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी, 6 वर्षीय प्रिया कुमारी, वार्ड संख्या-04 निवासी कामेश्वर सहनी की पुत्री सोनाली कुमारी, मनोज सहनी की पुत्री छोटी कुमारी तथा प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। शव बाहर निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और बच्चों को निगरानी में रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment