Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

On: March 2, 2026 11:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित*

…………………..

*उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात*

——————-

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज “पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 25वां संस्करण आयोजित किया गया।

 

आज के कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पेसा (PESA) नियमावली, झारखंड-2025 राज्य में लागू हो गया है। लोहरदगा जिला में भी पेसा से संबंधित कई कार्य कार्य होने हैं। पेसा के अंतर्गत पंचायत को कई अधिकार व शक्तियां दी गयी हैं जिससे पंचायत के विकास को गति मिलेगी। आप सभी मुखिया पेसा नियमावली, झारखंड-2025 का गहन अध्ययन कर लें और पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

 

*फाइलेरिया की दवा अवश्य लें*

 

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम 25 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जो भी व्यक्ति अब तक फाइलेरिया की दवा डीईसी और कृमिनाशक की दवा एल्बेंडाजोल नहीं ले सके हैं वे अवश्य ले लें। जिन बच्चों की उम्र 2 वर्ष से कम है, जो गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति हैं और महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें यह दवा नहीं लेनी है।

 

*सभी सामुदाय एक साथ मनाएं त्यौहार*

 

उपायुक्त ने कहा कि सभी सामुदाय मिलकर त्यौहार मनाएं। गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना है। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं जहां सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना है।

 

*डायन प्रथा एवं बाल विवाह का उन्मूलन आवश्यक*

 

अभी भी बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियां विद्यमान हैं जिसका उन्मूलन जरूरी हैं। लड़कियों की 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही विवाह करें। बाल विवाह कानून अपराध है और इसमें सजा के प्रावधान हैं।

इसी प्रकार किसी भी महिला को डायन कहना अपराध है। इसका उन्मूलन जरूरी है।

 

 

 

*जल महोत्सव पखवाड़ा*

 

जल महोत्सव पखवाड़ा 8-22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी शुरुआत होगी। सभी मुखिया को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

 

आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीपीआरओ अंजना दास समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं वीसी के माध्यम से मुखियाजन उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

Leave a Comment