लोहरदगा: हिंडाल्को कंपनी के सौजन्य से शंख संगम मुक्तिधाम तथा हरमु-भक्सो मुक्तिधाम में सौर ऊर्जा से जलने वाली हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। यह सराहनीय कार्य हिंडाल्को कंपनी के नीरज कुमार के विशेष प्रयास से संपन्न हुआ। उन्होंने स्वयं मुक्तिधाम का मुआयना किया था और वहां रोशनी की भारी कमी को देखते हुए त्वरित कदम उठाए। इन लाइटों के लगने से अब रात के समय अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा और पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा।
लाइट लगाने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुक्तिधाम के अध्यक्ष मनोज गुप्ता (मन्ना), संरक्षक विनोद सिंह, संजय बर्मन, सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक सर्राफ, सह-कोषाध्यक्ष सोहन साहू और भास्कर दास गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पर्यावरण के अनुकूल सौर ऊर्जा का यह प्रयोग न केवल बिजली की बचत करेगा, बल्कि समाज के प्रति कॉर्पोरेट जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश करेगा।























Total Users : 830362
Total views : 2539491