लोहरदगा की ‘महिला शक्ति’ ने बिखेरे प्रेम के रंग: सौहार्द और समरसता के साथ होली मनाने का दिया बड़ा संदेश
लोहरदगा। फागुन की मस्ती और रंगों के त्योहार होली से पूर्व ‘महिला शक्ति स्वरूपा’ शास्त्री चौक के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह ने शहर में आपसी भाईचारे की नई मिसाल पेश की है। लोहरदगा की महिलाओं ने न केवल गुलाल उड़ाया, बल्कि समाज को द्वेष भुलाकर एकजुट होने का एक ‘पावरफुल’ संदेश भी दिया।
”मन का मैल धोकर, गले लगें और खुशियां बांटें”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध महिलाओं ने लोहरदगा की जनता और विशेषकर मातृशक्ति से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है।
”हम लोहरदगा की सभी बहनों और नागरिकों से अपील करती हैं कि शांति और सौहार्द के साथ होली मनाएं। किसी भी प्रकार के पुराने मनमुटाव या द्वेष को त्यागकर, एक-दूसरे को गले लगाएं और समरसता का परिचय दें।”
गुलाल की खुशबू और एकता का संकल्प
समारोह में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और समाज में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था। महिलाओं की इस एकजुटता की पूरे शहर में चर्चा हो रही है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस भव्य मिलन समारोह में लोहरदगा की कई सक्रिय महिलाएं शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से:
निधि गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सरिता केसरी, शांति केशरी, पूजा चौधरी, माधुरी चौधरी, आवृत्ति गुप्ता, शशि कला सिंह, बसंती देवी, वंदना देवी, उषा केसरी, आद्या केसरी, आशा गुप्ता, प्रियंका केसरी, बबीता केसरी, पुष्पा गुप्ता, प्रियंका खत्री, अमृता चौधरी, प्रतिष्ठा गुप्ता और माही जायसवाल रीमा साहू उपस्थित थीं।





















Total Users : 828209
Total views : 2536596