Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

On: March 4, 2026 1:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां इंस्टाग्राम पर रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया।

हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में इंस्टाग्राम रील को लेकर हुए विवाद के बीच 32 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अंजली चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा की रहने वाली थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसने कुंदन साह से प्रेम विवाह किया था। यह उसकी दूसरी शादी थी।

परिजनों के अनुसार, अंजली और कुंदन के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि मौत से 24 घंटे पहले अंजली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने पति पर कई आरोप लगाए थे और प्रेम विवाह को अपनी गलती बताया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि कुंदन साह और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर अंजली की हत्या की। घटनास्थल के समीप से एक प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के बेटे ने भी आरोप लगाया है कि उसके पिता ने रस्सी से गला दबाकर उसकी मां की हत्या की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment