Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

On: March 3, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*“गरीबों के मसीहा धीरज प्रसाद साहू जी के विश्वास के साथ मजदूरों की हर समस्या का समाधान करूंगा” — निशीथ जायसवाल*

 

लोहरदगा में श्रमिक आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से छोटानागपुर बक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। पूर्व सांसद सह यूनियन के प्रदेश महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने निशीथ जायसवाल को लोहरदगा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और श्रमिक हितों की मजबूत पैरवी की उम्मीद जगी है।

निशीथ जायसवाल लंबे समय से सामाजिक एवं मजदूर हितों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की उत्पादन शक्ति की रीढ़ है और उनके अधिकारों की रक्षा यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर यूनियन की नई कार्यकारिणी की संशोधित सूची इस प्रकार है—

अध्यक्ष: निशीथ जायसवाल

कार्यकारी अध्यक्ष: सोहराब अंसारी, अंबर कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष: विशाल डुंगडुंग

उपाध्यक्ष: एकरामुल अंसारी

सचिव: संदीप कुजूर, प्रभात कुमार टोप्पो

सह सचिव: अनिल उरांव, शिव उरांव

संगठन मंत्री: नागेंद्र सिंह

कार्यकारिणी सदस्य: बरनवास ठीठीयो, हरिश्चंद्र भूईया, रमन नगेसिया, मनोज उरांव, राजेंद्र सिंह

नव-नियुक्त अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, चिकित्सा सुविधा और कार्यस्थल की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन किसी भी प्रकार के अन्याय या शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर श्रमिक हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

इस संशोधित कार्यकारिणी के गठन से श्रमिक वर्ग में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से मजदूरों की आवाज बुलंद करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

Leave a Comment