भंडरा । थाना क्षेत्र के भीठा गांव में रविवार की आधी रात एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई। हाथी ने गांव में प्रवेश करते ही एक गरीब किसान बिहारी उरांव के घर को अपना निशाना बनाया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। हाथी ने सबसे पहले बिहारी उरांव के घर पर धावा बोला, जहां बिहारी उरांव के दो बच्चे सो रहे थे। बिहारी उरांव अपनी पत्नी से साथ कमाने के लिए दूसरे प्रदेश पलायन किये है. इधर हाथी के पहुंचने पर घर मे सो रहे दोनों बच्चे किसी तरह जान बचाकर भागे। हाथी ने घर में रखे कई बोरे धान, चावल, दाल, टीवी, कुर्सी और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिहारी उरांव अपनी पत्नी के साथ दूसरे प्रदेश में कमाने गए हैं, और घर में केवल उनके दो बच्चे थे। हाथी के हमले से बिहारी उरांव की गृहस्थी पूरी तरह उजड़ गई है। ग्रामीणों और स्थानीय मुखिया टेले उरांव ने वन विभाग से ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा और उचित मुआवजे देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाथी के इस तांडव से गांव में दहशत का माहौल है, और लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं.मुखिया टेले उरांव ने कहा कि भीठा गांव मे पूर्व मे भी कई बार हाथियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के घरों व फसलों को बर्बाद किया है. उन्होंने कहा की वन विभाग को जल्द से जल्द हाथी को पकड़ने और ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हाथी को पकड़ा नहीं गया, तो ग्रामीणों को अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए खुद कदम उठाने पड़ सकते हैं। इस घटना के बाद से गांव में ग्रामीणों मे डर का माहौल है, और लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

On: March 2, 2026 11:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 828238
Total views : 2536645