Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

On: March 4, 2026 1:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक पत्नी पर अपने ही पति को घर में बंद कर जिंदा जलाने का आरोप लगा है।

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति को घर के अंदर बंद कर आग लगा दी, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय रामपत (65) घर के अंदर सो रहे थे। उनकी पत्नी सुमित्रा (60) ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और बाहर से ताला बंद कर मौके से फरार हो गई। आग की चपेट में आने से रामपत की मौके पर ही मौत हो गई।

घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर से रामपत का जला हुआ शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पूर्व में भी अपने पति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी।

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment