Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

On: March 3, 2026 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आगामी होली पर्व को देखते हुए उपायुक्त लोहरदगा डा० कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, डा० मोईन अख्तर के नेतृत्व में बक्सीडीपा, सेन्हा प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया जांच के क्रम में केशरी स्वीटस एण्ड स्नैक्स तथा मे० उमंग भोजनालय में काफी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ पाये गये। इस प्रकार के लगभग चार हजार रूपये मूल्य का पेय पदार्थ को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही दोनो प्रतिष्ठानो पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 59 के तहत हजार रूपये का अर्थ दण्ड भी लगाया गया साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृति नहीं करने की चेतावनी दी गयी। जांच के क्रम में पनीर, रसगुल्ला हल्दी इत्यादि की ऑनस्पॉट जांच की गयी। प्रथम दृष्टया में सारे नमूने पाये गये। में० शिवानी स्टोर से सेन्हा में निर्मित श्री बर्फानी आटा एवं रांची में निर्मित इमली लॉलीपॉप का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। दोनो नमूनों को रसायनिक एवं गुणवता जांच हेतु नामकुम स्थित राज्य जांच खाद्य प्रयोगशाला भेजा जायेगा। इसके साथ ही सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे में बेचे जाने वाले चाट छोला, चटनी इत्यादि की जांच की गयी। सभी नमूनों में अखाद्य रंगो की मिलावट की पुष्टि हुई। ऐसे चाट, फुचको को खा रहे स्कूली बच्चो के साथ एक जागरूक कार्यक्रम भी चालाया गया, जिसमें बच्चों इस प्रकार के खाने का दुष्प्रभाव को बताया गया और इससे कैसे बचा जा सकता है कि भी जानकारी दी गयी। सभी ठेले व खोमचा संचालको को हेड कवर, एप्रेन इत्यादि पहन कर काम करने तथा अखाद्य जलेबी रंग के स्थान पर एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित खाद्य रंगो का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। उपरोक्त निर्देशों के अवहेलना पर इस प्रकार के खाद्य सामग्रीयों को नष्ट करते हुए अर्थदण्ड लगाने की चेतावनी दी गयी। साथ ही सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे। इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा।

उक्त जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रंगों के पर्व होली के स्वागत के साथ फाग गीतों पर झूमे लोग

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

विवाहीता हत्याकांड में पति सहित चार गिरफ्तार

Leave a Comment