Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अगले महीने जिनके घर में शहनाई बजनी थी… आज वहां सन्नाटा पसरा है। दो युवा दिल, जिन्होंने साथ जीने-मरने का सपना देखा था, अब जंगल में फंदे से लटके मिले हैं। कुछ दिन पहले तक परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था… लेकिन अचानक दोनों के लापता होने और फिर जंगल से शव मिलने की खबर ने सब कुछ बदल दिया। क्या यह प्रेम कहानी का दुखद अंत है… या इसके पीछे कोई अनकही सच्चाई? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन दो परिवारों की दुनिया हमेशा के लिए उजड़ चुकी है।

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत लमटा पंचायत स्थित लीलाजन नदी के समीप जंगल से सोमवार देर शाम एक युवक और युवती का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। मृतकों की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी 22 वर्षीय संजू कुमारी तथा राजपुर थाना क्षेत्र के पांडे महुआ (राजा चक) निवासी रंजन कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की अगले माह शादी होने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, युवक-युवती बीते शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार को राजपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को चरवाहों ने जंगल से तेज दुर्गंध आने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल से तीन पैकेट सल्फास की गोलियां, एक माजा की बोतल तथा रंजन की साइन एसपी मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस ने मामले की सघन छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment