भंडरा । उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा गठित जांच टीम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, सिविल सर्जन, प्रखंड प्रमुख बरिया देवी तथा पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा उरांव ने इलाज के अभाव में युवक की जान चले जाने के मामले में जांच की। जिसमें जांच दल द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें युवक की इलाज करने में चिकित्सक की घंटों देरी का मामला पर सत्यता नहीं पाया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा कि उक्त मरीज को युवकों ने छह बजे 22 मिनट पर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रसव केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 6 बजकर 24 मिनट में रिसीव किया गया। इसी दौरान सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि सीएचसी के समीप होटल पर नाश्ता कर रहे पारा मेडिकल स्टाफ घटना की सूचना मिलते ही छह बाजार 26 मिनट में अस्पताल दौड़ते हुए पहुंच चुके थे। इस दौरान जांच दल को एक व्यक्ति ने नाम सार्वजनिक नहीं करने कि बात कहते हुए बताया कि सेग़रा टोली में घटना के दौरान मौजूद थे, जहां युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसे सीएचसी लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया था। इधर जांच दल द्वारा जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की बात कही है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

On: March 2, 2026 11:27 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 828214
Total views : 2536607