Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: सार्वजनिक मैदानों में अचानक हुई छापेमारी, 2 गिरफ्तार!

On: April 25, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कई हॉटस्पॉट ग्राउंड में सशस्त्र बलों के साथ उतरी पुलिस, PA सिस्टम से दी गई सख्त चेतावनी- ‘सुधर जाएं, वरना होगी कड़ी कार्रवाई’

हजारीबाग, न्यूज स्केल: झारखंड के हजारीबाग जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों, हुड़दंगियों और नशाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। जिले के दारू थाना क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और हुड़दंग की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ा ‘स्ट्राइक’ किया है। पुलिस निरीक्षक (दारू अंचल) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर सशस्त्र बलों के साथ क्षेत्र के विभिन्न हॉटस्पॉट (Hotspot) इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जुटने की सूचना पर पुलिस टीम ने एक साथ कई मैदानों में अचानक दबिश दी। यह बड़ी कार्रवाई मुख्य रूप से: शिशु विद्या मंदिर के पीछे स्थित ग्राउंड, बासोबर ग्राउंड, हरली ग्राउंड, झुमरा स्टीफन स्कूल ग्राउंड में की गई। अचानक भारी पुलिस बल को देखकर इन इलाकों में मजमा लगाए असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया और कई लोग भाग खड़े हुए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को PA सिस्टम (माइक) के माध्यम से सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट हिदायत दी है कि युवा नशाखोरी, अड्डेबाजी (अड़ाबाजी) और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से दूर रहें, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने बासोबर ग्राउंड से नशा करते हुए दो नशेड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पकड़कर थाना लाया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को साफ संदेश दे दिया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दारू पुलिस का कहना है कि नशाखोरी और हुड़दंग के खिलाफ यह सघन छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल!

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में ‘अभिनंदन समारोह’: तिलक लगाकर हुआ नए भैया-बहनों का भव्य स्वागत

पुंडरा में बह रही भक्ति की अविरल धारा: श्रीमद् भागवत कथा में ध्रुव तपस्या के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु!

गोवा में भक्ति का सैलाब: सात दिवसीय ‘सतचंडी महायज्ञ’ का भव्य समापन, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र!

रेफरल अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर अलर्ट: डॉ. प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जागरूकता का मंत्र

DC का ऑन द स्पॉट एक्शन: जनता दरबार में गुहार लगाने पहुंची विधवा महिला, मिनटों में शुरू कराई गई पेंशन!

जल संकट दूर करने ग्राउंड पर उतरे DC: चिलचिलाती धूप में 1 किमी पैदल चलकर पहुंचे भुइयां टोला, शुरू हुआ पेयजल पखवाड़ा

शोक की लहर: पत्रकार की माता का निधन, मुहाने नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

हमारी सरकार रांची से नहीं, गांवों से चलती है: मुखिया सम्मेलन में CM का बड़ा बयान, पंचायत प्रतिनिधियों को बांटे करोड़ों के पुरस्कार!

*उपायुक्त के हाथों आज जिले के अधिकारयों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड का किया गया वितरण, अब सभी अधिकारयों एवं कर्मियों को आईडी कार्ड पहन कर रखना होगा अनिवार्य*

उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक, दिए निर्देश*

उपायुक्त ने की समाज कल्याण, एवं सामाजिक सुरक्षा की बैठक, दिए निर्देश*

Leave a Comment