Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक, दिए निर्देश*

On: April 24, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

 

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम कृषि विभाग की बैठक की जिसमें कृषि कार्यालय व आत्मा के स्थापना की समीक्षा की और बीटीएम/एटीएम के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए रोस्टर क्लियर करने का निर्देश दिया गया। 

राज्य योजना 2025-26 अंतर्गत योजनाओं के स्थिति व प्रगति की समीक्षा की। खरीफ व रबी मौसम में बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बिरसा फसल विस्तार योजना, किसान समृद्धि योजना, गरमा बीज, एग्रीक्लिनिक, मृदा स्वास्थ्य, कृषि प्रयोगशाला की भी समीक्षा की गई।

 

कृषि के केंद्र प्रायोजित योजनाओं में की समीक्षा की गई और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों को टपक सिंचाई की योजना दी गयी है उसका लाभ वे उठा पा रहे हैं या नही, इसका भौतिक सत्यापन करें। मिलेट मिशन से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाए। इस स्कीम के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रचार-प्रसार किया जाय।

जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ दिया गया है उसके लाभुकों को केसीसी का लाभ दें। कृषक पाठशाला कुडू की घेराबंदी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया गया।

 

उद्यान पदाधिकारी को नए समाहरणालय भवन को अर्बन फार्मिंग के तहत आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला में मधुमक्खी पालन से जुड़े उत्पादकों द्वारा कुल उत्पादन की समीक्षा की गई।

जिला पशुपालन पदाधिकारी को नियमित रूप से पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही योजनाओं की सतत मोनिटरिंग का भी निर्देश दिया गया। लोगों के बीच टॉल फ्री नम्बर 1962 का भी प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। सीएम पशुधन योजना अंतर्गत पशु शेड निर्माण का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

 

जिला गव्य विकास पदाधिकारी को कुडू के जीमा में डेयरी प्रोडक्शन यूनिट को प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।

 

सहकारिता विभाग अंतर्गत लैम्प्स के कंप्यूट्राईजेशन, बीज वितरण, खाद लाइसेंस, लैम्प्स गोदामों के क्षमता, सर्वाधिक अनाज रखे जाने वाले 2500 एमटी क्षमता वाले गोदाम के लिए भूमि की उपलब्धता आदि की समीक्षा की गई। इसी प्रकार मत्स्य व भूमि संरक्षण विभाग के योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए।

आज की बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पांडेय समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*उपायुक्त के हाथों आज जिले के अधिकारयों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड का किया गया वितरण, अब सभी अधिकारयों एवं कर्मियों को आईडी कार्ड पहन कर रखना होगा अनिवार्य*

उपायुक्त ने की समाज कल्याण, एवं सामाजिक सुरक्षा की बैठक, दिए निर्देश*

*जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

*अवैध खनन पर सख्ती: बिना चालान वाहन पकड़े जाने पर ₹50,000 से ₹5 लाख तक जुर्माना, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश*

दिनदहाड़े महा-डकैती: 15 मिनट में बैंक से 6 करोड़ का सोना और कैश ले उड़े 5 हथियारबंद बदमाश!

भंडरा: आकाशी गांव में तालाब में नहाने गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी

बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक घायल, भंडरा से सदर अस्पताल रेफर

43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, भयंकर गर्मी से झुलस रहे बच्चे, स्कूलों को तत्काल बंद करने की उठी मांग!

सियासी भूचाल: नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा, दो से अधिक बच्चे मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान!

डाक विभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान: प्रतीक पांडे बने यूपी पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य!

खौफनाक वारदात: सरेआम युवक के सीने में दागी गोली, मौके पर ही पिस्टल छोड़ भागे हत्यारे!

18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: सामान खरीदने घर से निकली थी सुमबुल जहां, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Leave a Comment