WhatsApp Group Join Now

गुमला- जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के करकमलों द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच पहचान पत्र (आईडी कार्ड) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड से सरकारी कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान स्पष्ट रूप से सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि कार्यों में निष्पक्षता एवं जवाबदेही को भी मजबूती प्रदान करेगी।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर आईडी कार्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।


















Total Users : 929753
Total views : 2678492