12 से अधिक मामलों में है आरोपी, मोबाइल व कार जब्त
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी रोहित उरांव उर्फ अभिषेक 27 वर्ष को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई गिद्धौर थाना कांड संख्या 43/2026 दिनांक 12.04.2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रंगदारी मांग रहा था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वनप्लस कंपनी का मोबाइल, रियलमी कंपनी का मोबाइल, स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 05 सीएम 0886 जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चतरा जिले के विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, लूट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय अमीता लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत Also Read: 16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस
Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत




















Total Users : 926483
Total views : 2674081