लंबे समय से बीमार चल रही थीं; शांत स्वभाव और सादगी के लिए थीं पहचानी जातीं, निधन से पत्रकार जगत और इलाके में पसरा मातम
इटखोरी (चतरा), न्यूज स्केल डेस्क: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दैनिक जागरण के इटखोरी संवाददाता (पत्रकार) पंकज कुमार सिंह की माता जी का शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की मनहूस खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले, स्थानीय लोगों और पत्रकार जगत में मातम छा गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार सिंह की माता जी पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शुक्रवार शाम को ही इटखोरी स्थित मुहाने नदी घाट पर गमगीन माहौल के बीच पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया, जहां स्थानीय लोगों और इष्ट-मित्रों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
वे स्वभाव से बेहद शांत, मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं। उनके इस तरह चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


















Total Users : 929757
Total views : 2678496