Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की समाज कल्याण, एवं सामाजिक सुरक्षा की बैठक, दिए निर्देश*

On: April 24, 2026 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने आज आईटीडीए कल्याण, जेटीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, बाल संरक्षण समेत अन्य विभागों की बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, वन अधिकार अधिनियम, अत्याचार निवारण अधिनियम, कल्याण आवासीय विद्यालयों की स्थिति, कल्याण छात्रावासों की स्थिति, प्रधानमंत्री जन मन अभियान, धुम कुड़िया हाउस निर्माण, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी कल्याण अस्पताल की स्थिति आदि की समीक्षा की।

 

छात्रवृत्ति योजना में आईएनो स्तर पर लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उसे डीएनओ स्तर पर अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया। धारा 275 (I) के अंतर्गत पाक द्वारा अनुमोदित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा की गई। वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत सामुदायिक व व्यक्तिगत पत्ता में भूमि का इस्तेमाल संबंधित समुदाय या व्यक्ति द्वारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिन आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है उसका प्राक्कलन बनाए जाने का निर्देश दिया गया। पीएमजनमन अंतर्गत निर्मित मल्टीपर्पस सेंटर का हैंडओवर कराते हुए उसका इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत मानव संपदा की समीक्षा की गई आंगनबाड़ी केदो में दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केदो में रिक्त सेविका और सहविका के पदों को भरे जाने का निर्देश दिया गया पोषण ट्रैक्टर एप में आंगनबाड़ी खोलना, होम विजिटल, वीएचएसएनडी आदि की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया आधारभूत संरचनाओं में प्रत्येक आंगनबाड़ी में बिजली, ड्रिंकिंग वॉटर शौचालय अधिक स्थिति की समीक्षा की गई और उसे ठीक करने का निर्देश दिया गया सभी आंगनबाड़ी केदो में एनरोल्ड बच्चों का अपार आईडी बनाए जाने एमटीसी केंद्रों में अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती करें जाने का निर्देश दिया गया। समर प्रोग्राम में बच्चों को बच्चों का फॉलो अप करने का भी निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

बाल संरक्षण अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई और सभी पदाधिकारियों को संवेदनशील होकर प्राप्त मामलों का निष्पादन किये जाने का भी निर्देश दिया। इसमे स्पॉनसरशिप कार्यक्रम, फोस्टर केयर, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति लोहरदगा के मामले, विधिक दत्तक ग्रहण अभिकरण की समीक्षा की गई। लोगों के बीच 1098 का प्रचार-प्रसार किये जाने का भी निर्देश दिया गया।

 

बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत पेंशन योजनाओं व मईयां सम्मान योजना अंतर्गत भुगतान की भी समीक्षा की गयी

 

आज की बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सामाजिक सुरक्षा निदेशक प्रमोद दास, बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक, दिए निर्देश*

*जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

*अवैध खनन पर सख्ती: बिना चालान वाहन पकड़े जाने पर ₹50,000 से ₹5 लाख तक जुर्माना, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश*

दिनदहाड़े महा-डकैती: 15 मिनट में बैंक से 6 करोड़ का सोना और कैश ले उड़े 5 हथियारबंद बदमाश!

भंडरा: आकाशी गांव में तालाब में नहाने गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज जारी

बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक घायल, भंडरा से सदर अस्पताल रेफर

43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, भयंकर गर्मी से झुलस रहे बच्चे, स्कूलों को तत्काल बंद करने की उठी मांग!

सियासी भूचाल: नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा, दो से अधिक बच्चे मामले में कोर्ट ने लिया संज्ञान!

डाक विभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान: प्रतीक पांडे बने यूपी पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य!

खौफनाक वारदात: सरेआम युवक के सीने में दागी गोली, मौके पर ही पिस्टल छोड़ भागे हत्यारे!

18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: सामान खरीदने घर से निकली थी सुमबुल जहां, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

जंगल में महाविनाश: 3 किलोमीटर तक धधकीं आग की लपटें, वन है तो हम हैं का नारा हुआ खोखला!

Leave a Comment