Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री आवास पर हमले का प्रयास, मंत्री व विधायक आवास पर हमले, इंटरनेट सेवा 7 जिलों में प्रतिबंधित

On: November 17, 2024 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देश के मणिपुर राज्य में स्थिति लगातार जटिल होती जा रही है। जिरीबाम में अपहरण एवं हत्या तथा इसके बाद राज्य के छह जिलों में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (आफ्सपा) लगाने के बाद लोग उत्तेजित हो गए। इन बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने इम्फाल ईस्ट जिले के हीनगांग स्थित मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर शनिवार को हमले का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के कारण भीड़ को मुख्यमंत्री आवास के आसपास 500 मीटर के दायरे में घुसने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर में कई मंत्रियों और विधायकों के आवासों को भी निशाना बनाया। घरों और वाहनों सहित संपत्तियों की तोड़फोड़ की।

आफ्सपा लागू करने का हो रहा विरोध

14 नवंबर को इंफाल पश्चिम के सेकमाई और लामसांग, इंफाल पूर्व के लामलाई, बिष्णुपुर के मोइरांग, कांगपोकपी के लेइमाखोंग और जिरीबाम जिले के इलाके में आफ्सपा लागू कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हमले का प्रयास किया गया और मंत्री व विधायक आवासों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार मणिपुर सरकार ने केंद्र से प्रभावित क्षेत्रों में आफ्सपा को लेकर पुनर्विचार करने और उसे वापस लेने का आग्रह किया है।

सात जिलों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा स्‍थगित

इसी बीच मणिपुर सरकार ने भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के सात जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। इनमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर 16 नवंबर को शाम 5रू15 बजे से दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इम्फाल में भाजपा विधायक लीशांगथेम सुसिंड्रो मीतेई के आवास को नुकसान पहुंचाने के लिए पहुंची भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कुल मिलाकर मणिपुर की स्थिति लगातार जटिल होती जा रही है।
(DD News)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा आयोजित, जल संकट पर ग्रामीणों का हंगामा

जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यम से होगी गणना, जिले में तैयारियां पूरी

अवैध मिट्टी उत्खनन के बड़े खेल का खुलासा, प्रशासनिक जांच में कई गड़बड़ियों के संकेत, रिपोर्ट जाएगी वरीय अधिकारियों को

कागजों में पूरा, जमीन पर अधूरा प्रधानमंत्री आवास, सरकारी रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर, उठे गंभीर सवाल

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

Leave a Comment