SP के निर्देश पर FIR दर्ज, नामजद समेत अज्ञात आरोपियों पर केस
मोहनपुर (देवघर)। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 26 अप्रैल को चौपामोड़ स्थित जैप-5 के समीप पत्रकार मंटू यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित पत्रकार मंटू यादव के आवेदन पर 28 अप्रैल 2026 को मोहनपुर थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया। इस मामले में सुभाष मंडल (उम्र 35 वर्ष, ग्राम बाराकोला, थाना मोहनपुर, जिला देवघर) और प्रमोद हेंब्रम (उम्र 35 वर्ष, ग्राम मलडबरा, थाना चितरा, जिला देवघर) को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 303, 352, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, मीडिया टीम मोहनपुर ने थाना प्रभारी से मांग की है कि प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मीडिया कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो वे एसपी देवघर को ज्ञापन सौंपकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
इस घटना के बाद देवघर जिले में पत्रकारों के बीच आक्रोश का माहौल है और सभी की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।






















Total Users : 938092
Total views : 2689984