Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस वीडियो बनाती रही, उधर बदमाशों ने जीजा को किडनैप कर उतारा मौत के घाट; माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे, अब 3 मासूम भाई-बहन हो गए पूरी तरह अनाथ

राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बेहद खौफनाक और रुला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए कानून अपने हाथ में ले लिया और अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। साले को शक था कि उसकी बहन की मौत नहीं हुई है, बल्कि उसके जीजा ने ही उसे मारा है। इस खौफनाक ‘बदले’ ने न सिर्फ दो परिवारों को तबाह कर दिया, बल्कि 3 ऐसे मासूम बच्चों को पूरी तरह अनाथ कर दिया, जिनका इस दुनिया में अपने बड़े भाई के सिवा कोई नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार, ओगणा थाना क्षेत्र के चोखला बारा गांव के रहने वाले पिंटूलाल वडेरा (25) की पत्नी पारू की 24 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के दौरान 27 अप्रैल की रात अस्पताल में पारू ने दम तोड़ दिया।

lso Read: संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!2026/04/27 बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

पारू की मौत के बाद उसके मायके वालों ने पिंटू और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार शाम को पारू के मायके वाले पिंटू के घर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी वे लोग तोड़फोड़ करते रहे और आरोप है कि पुलिस उन्हें रोकने के बजाय सिर्फ मोबाइल से वीडियो बनाती रही। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे मृतका पारू का भाई करण अपने कुछ साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पिंटू के गांव पहुंचा। इन लोगों ने पिंटू को जबरन घर से किडनैप कर लिया और उसे 15 किलोमीटर दूर अंबावी उपरेटा के घने जंगल में ले गए। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को इस किडनैपिंग की सूचना दी। पुलिस पिंटू को खोजते हुए जंगल तक पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। साले करण और उसके साथियों ने पिंटू पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारे मौके से फरार हो गए।

इस हत्या के बाद सबसे बड़ा दुख पिंटू के छोटे भाई-बहनों पर टूटा है। आपको बता दें कि पिंटू के पिता भूरीलाल की डेढ़ महीने पहले और मां की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। पिंटू घर में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके अपनी 16 साल व 14 साल की दो छोटी बहनों और महज 5 साल के एक छोटे भाई का पेट पाल रहा था। अब पिंटू की मौत के बाद इन तीनों मासूमों के सिर से इकलौता साया भी उठ गया है और वे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद से चोखला बारा गांव में भारी तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (DSP) विवेक सिंह राव ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और हत्यारे साले व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जंगलों में दबिश दे रही हैं।

Also Read: न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

Also Read: बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment