न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया/पत्थलगड़ा(चतरा)। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद का शौर्य जागरण रथ शुक्रवार को सिमरिया व पत्थलगड़ा पहुंचा। रथ के पहुंचने पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है एवं मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में समस्त हिंदू समाज को आमंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। रथ यात्रा सिमरिया पुराना ब्लॉक के पास से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश का बल बजरंग दल आदि नारों से गूंज उठा। रथ यात्रा के स्वागत में पूरे सिमरिया चौक में भगवा ध्वज लगाया गया था और सभी कार्यकर्ता हाथ में केसरिया ध्वज लिए हुए थे। इसके बाद रथ पत्थलगड़ा प्रखंड के लिए रवाना हुवा। इस दौरान प्रखंड के सीमाने पर आरएसएस बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और बाइक में भगवा झंडे में सवार भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर रथ को क्षेत्र में भ्रमण कराया। इस दौरान विभिन्न चौक चौराहों में फूलों की वर्षा कर शौर्य रात का स्वागत किया गया। रथ के साथ बजरंग दल के सुधीर कुमार, अंकित पांडेय, नकुल कुमार, विजय पांडेय, संजय चौबे सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम, उपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दया निधि सिंह, अमित कुमार, कृष्ण चंद्र सिंह, अंकित कुमार, कन्हैया सिंह सहित भरी संख्या में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल थे।
बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद का शौर्य जागरण रथ पहुंचा सिमरिया व पत्थलगड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

By newsscale
On: September 30, 2023 8:08 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 960214
Total views : 2719346