Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

On: March 16, 2026 8:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में सोमवार को जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत मुखिया और जलसहिया के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार साहू ने की। बैठक के दौरान मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में कहीं भी पानी की किल्लत न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए जलसहिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुखिया ने जलसहिया को निर्देश दिया कि यदि पंचायत के किसी भी गांव में नल-जल योजना या चापाकल खराब हो, तो इसकी तत्काल सूचना दी जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जा सके और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई बनाए रखने तथा लू से बच्चों को बचाने के लिए भी लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment