Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

On: March 16, 2026 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिंघानी में रविवार देर संध्या श्री श्री रामनवमी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हरदयाल रजक व संचालन प्रकाश कुमार दांगी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान पुरानी समिति को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सिंघानी के अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण राम दांगी ने अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार राज के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। नई कमेटी में उपाध्यक्ष मुकेश कुमार दांगी, सचिव भोला दांगी, उप सचिव गौतम कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार दांगी, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जबकि प्रमुख संरक्षक के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण राम दांगी, भाजपा जिला मंत्री वासुदेव दांगी, हरदयाल रजक, तिलेश्वर दांगी, प्रकाश केसरी, दीपक केसरी, दीपक श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment