चतरा। चतरा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के पार्षद प्रेमचंद साव विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या 11 की पार्षद वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। वहीं एक मत अमान्य घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए केवल दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें वार्ड 18 के पार्षद प्रेमचंद साव और वार्ड 11 की पार्षद वेदवती जायसवाल शामिल थीं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी 22 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मतदान के बाद हुई मतगणना में प्रेमचंद साव को स्पष्ट बहुमत मिला और उन्हें चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

On: March 16, 2026 8:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 849176
Total views : 2565553