चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 18 के पार्षद प्रेमचंद साव तथा वार्ड संख्या 11 की पार्षद वेदवती जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद हुई मतगणना में प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। वहीं एक मत अमान्य घोषित किया गया। बहुमत मिलने के बाद प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी (उपाध्यक्ष) अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

On: March 16, 2026 8:57 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 848922
Total views : 2565223