Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

On: March 16, 2026 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग गांव में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विष्णु प्रसाद साहु ने की, जबकि संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण तथा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शिव मंदिर विकास समिति का गठन करना था। इसके लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक विशेश्वर महतो के दिशा-निर्देश में समिति के पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया। मतदान के बाद पारस गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा कृष्णा साहु को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रतिस्पर्धा में मनोज कुमार साहु सचिव, पवन साहु उप सचिव, कामेश्वर गुप्ता उपाध्यक्ष तथा गणेश प्रसाद साहु संचालक के रूप में निर्वाचित हुए। इसके अलावा छह सदस्यीय संचालन समिति में शिक्षक बिनेश्वर कुमार महतो, राजेश चौधरी, बिसुन प्रसाद साहु, बालेश्वर प्रसाद साहु, बालेश्वर राम और उत्तम प्रसाद साहु को शामिल किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति की आजीवन सदस्यता शुल्क 5100 रुपये निर्धारित किया गया है। समिति के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा समिति का सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत झारखंड सरकार से विधिवत निबंधन भी कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment