Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

On: March 16, 2026 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। सरकारी आवास की उम्मीद टूटने के बाद कुंदा प्रखंड के नावाद गांव निवासी अखिलेश गंझु ने स्वाभिमान का रास्ता चुनते हुए खुद मजदूरी कर अपना घर बनाने का निर्णय लिया है। अखिलेश बोरिंग गाड़ी में मजदूरी कर अपने पसीने की कमाई से मिट्टी का घर खड़ा कर रहे हैं। अखिलेश का कहना है कि उन्होंने कई वर्षों तक ब्लॉक और पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन उनकी फाइल कहीं दबकर रह गई। अधिकारियों से मदद नहीं मिलने पर उन्होंने खुद मेहनत कर घर बनाने का फैसला किया, ताकि उनके बच्चों को बरसात में भीगकर रात न गुजारनी पड़े। उन्होंने बताया कि आज भी उनका परिवार तिरपाल और फूस के सहारे जीवन बिता रहा है। ऐसे में मजबूरी में वे मजदूरी कर मिट्टी का घर बना रहे हैं। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अखिलेश जैसे मेहनतकश व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिलना चाहिए। उनका मानना है कि जब सरकार अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान देने का दावा करती है, तो ऐसे जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ पहुंचना जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अखिलेश गंझु को तत्काल सरकारी आवास योजना का लाभ देकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment