Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

On: March 16, 2026 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पंकज हिमालय (पिता महेश साहू), निवासी बारिसाखी, थाना गिद्धौर ने सोमवार को थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि एएनएम कर्मी लालमणि कुमारी रविवार शाम करीब 3 बजे अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर ताला लगाकर रांची के लिए रवाना हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 9ः30 बजे सफाईकर्मी रूबी देवी अस्पताल सफाई करने पहुंची तो देखा कि अस्पताल के मुख्य गेट और अंदर के गेट का ताला व कुंडी काटी हुई है। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत फोन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को दी। सूचना मिलने पर जब वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अंदर का सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर पाया गया कि टीकाकरण कक्ष में रखा फ्रिज, जांच कक्ष में रखा इनवर्टर और बैटरी गायब है। इसके अलावा कुछ अन्य छोटे सामान और कागजात भी नहीं मिले। वहीं एएनएम के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान भी बिखरा मिला। कमरे से गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, एलजी कंपनी का एलईडी टीवी सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। इस घटना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment