Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

On: March 16, 2026 8:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चतरा पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष निर्देश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक, की ओर से जारी आदेश में सोशल मीडिया के सभी ग्रुप एडमिन और सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने ग्रुप में साम्प्रदायिक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध या भड़काऊ सूचना प्राप्त होती है तो उसकी प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि करना सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि झारखंड राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहले भी सोशल मीडिया ग्रुप में असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। आदेश में कहा गया है कि सभी लोग अपने-अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाना या समाज में अशांति फैलाना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दोषी व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चतरा से 13 मार्च 2026 को जारी किया गया है और इसकी प्रतिलिपि जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment