मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावा पंचायत अंतर्गत महेशा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अभिषेक यादव, पिता लखन यादव, निवासी महेशा गांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक यादव एसबीआई करमा शाखा में अनुबंध पर कार्यरत थे और परिवार के इकलौते पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर के पास खेत में लोहे के कंटीले तार से घेराबंदी कर रखी थी, जहां उसकी गाय बंधी हुई थी। रविवार देर शाम गाय कंटीले तार में फंस गई थी। उसे छुड़ाने के लिए जैसे ही अभिषेक यादव वहां पहुंचे और गाय को पकड़कर निकालने की कोशिश की, तभी वे बिजली करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को देख परिवार के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन करंट की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति भी झटके से दूर जा गिरा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली का तार हटाकर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा घर निर्माण के लिए बिजली खंभे से तार खींचा गया था, जो कंटीले तार के जाल से होकर गुजर रहा था। तार में कट होने के कारण पूरे कंटीले तार में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुखद घटना पर मुखिया मंजीत सिंह और पूर्व मुखिया ईशाक अली ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। युवक की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक का शव पैतृक गांव महेशा नहीं पहुंच पाया था।
बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

On: March 16, 2026 8:49 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 848915
Total views : 2565213