Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

On: March 16, 2026 8:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इसके कारण हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को मनरेगा मजदूरों का एक समूह गिद्धौर प्रखंड कार्यालय पहुंचा और बीडीओ राहुल देव से मुलाकात करने का प्रयास किया। हालांकि बीडीओ के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने के कारण मजदूरों ने उनके नाम एक आवेदन नाजिर को सौंप दिया। मजदूरों ने आवेदन में बताया कि मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र में नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं, वहीं पहले से चल रहे कई कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। इससे मजदूरों को नियमित रूप से काम नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों का कहना है कि मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार ही उनके और उनके परिवार के जीवनयापन का मुख्य साधन है। कई दिनों से काम बंद रहने के कारण उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरी नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मनरेगा से जुड़े कार्यों को पुनः शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और आर्थिक संकट से राहत मिल सके। इस संबंध में बीडीओ राहुल देव ने कहा कि मजदूरों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति की समीक्षा की जा रही है और जल्द ही मनरेगा मजदूरों को काम उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

रामनवमी पूजा समिति की बैठक, नई कमेटी का हुआ गठन

बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Leave a Comment