जिला अध्यक्ष बोले- अभिव्यक्ति की आजादी नहीं; पदाधिकारियों ने कहा- झारखंड में महिलाओं के बीच डर का माहौल
गुमला: भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम तय था, लेकिन मौके पर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीनकर ले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
“अभिव्यक्ति की आजादी भी नहीं”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि इस सरकार में लोगों को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार पुलिस को अपने कार्यकर्ताओं की तरह इस्तेमाल कर रही है।
सरायकेला के गम्हरिया की घटना का हवाला
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन राज्य में बहू-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। उदाहरण के तौर पर सरायकेला के गम्हरिया की घटना का जिक्र किया गया, जहां आरोप है कि सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची एक महिला के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
- प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू: यह महिला विरोधी सरकार है। बहू-बेटियों की इज्जत आए दिन नीलाम हो रही है और मईयां सम्मान के नाम पर महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
- महिला मोर्चा की महामंत्री पायल तिवारी: गम्हरिया की घटना ने साबित कर दिया कि झारखंड की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के बीच डर का माहौल है। भाजपा शासनकाल में जनता और महिलाएं बेखौफ जीवन जी रही थीं, लेकिन आज हालात विपरीत हैं।
कार्यक्रम में निर्मल गोयल, श्याम सुंदर साहू, सुरेश नाथ सिंह, संदीप प्रसाद, दामोदर कसेरा, विनोद प्रसाद, सबिन्द्र कुमार सिंह, मंगल सिंह, अनीता देवी, उर्मिला पन्ना, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, रेखा सिन्हा, खुशी कुमारी, देवेंद्र लाल उरांव, कौशलेंद्र जमुवार, कौशल साहू, सुजीत नंदा, किशोर मिश्रा, अजय साहू, शंभू सिंह, जयंत प्रसाद, शंकर उरांव, जय प्रकाश, सूरज सिंह, आकाश दीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
News Scale Live – भरोसे की पहचान



















Total Users : 1253142
Total views : 3113471