Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 700 टन कोयला और 9 वाहन जब्त; तीन प्राथमिकी दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

18 सितंबर को तैनाती के बाद से कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा छापेमारी अभियान; कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन-परिवहन पर लगी लगाम

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना में 18 सितंबर से सीआईएसएफ की प्रतिनियुक्ति के बाद कोयला चोरी रोकने में बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि छापेमारी अभियान में अब तक 700 टन कोयला और 9 कोल वाहन जब्त किए गए हैं।

जब्ती के बाद विधिसम्मत कार्रवाई के लिए बालूमाथ और बारियातु थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी हैं। आम्रपाली कोल परियोजना में कमांडेंट अमित कुमार और सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार इन अभियानों से स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment