Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मंदिर गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से झुका दिशा-सूचक बोर्ड, हादसे का खतरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य सड़क की ओर झुका बोर्ड, राहगीरों को दिशा की जानकारी में परेशानी; स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की

चतरा (इटखोरी): इटखोरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मां भद्रकाली मंदिर गेट के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगा दिशा-सूचक बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने बोर्ड में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह मुख्य सड़क की ओर झुक गया।

राहगीरों को परेशानी, हादसे का खतरा

यह बोर्ड राहगीरों और वाहन चालकों को रास्ते की दिशा और दूरी की जानकारी देने के लिए लगाया गया था। बोर्ड के क्षतिग्रस्त होकर झुक जाने से लोगों को सही दिशा की जानकारी मिलने में परेशानी हो रही है। साथ ही मुख्य सड़क की ओर झुके होने के कारण हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है।

क्या होगी मरम्मत?

सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त बोर्ड की मरम्मत कराएगा? स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द बोर्ड को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टाली जा सके।

रिपोर्ट: रिशु कुमार गुप्ता, संवाददाता

News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment