Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ पूजा की तैयारी शुरू, मुंशी साहनी बने समिति अध्यक्ष; घाटों की सफाई और रोशनी पर रहेगा जोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुखिया की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक; नई पूजा समिति और कार्यकारिणी गठित, भंडारे की भी योजना

हंटरगंज (चतरा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में उत्साह का माहौल बनने लगा है। पर्व को सफल बनाने के लिए रविवार को पूर्व मुखिया सुरेश पासवान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आयोजन की जिम्मेदारियों पर चर्चा कर नई पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति के पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: मुंशी साहनी
  • उपाध्यक्ष: विकास प्रसाद उर्फ बिक्की
  • सचिव: वीरेंद्र प्रजापति
  • उपसचिव: मिथलेश प्रजापति
  • सह-सचिव: उदय प्रजापति
  • कोषाध्यक्ष: बिनय प्रजापति
  • सह-कोषाध्यक्ष: रंजीत ठाकुर

आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी टीम भी बनाई गई, जिसमें आकाश कुमार, कुंदन भारती, आशीष यादव, ताराकांत साहनी, रवि कुमार, राहुल रंगीला, दीपक पासवान, करण कुमार, शिवपूजन साहनी, छोटू प्रजापति, पिंटू प्रजापति, छोटू साहनी और पिंटू कुमार शामिल हैं।

बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और पंडाल निर्माण पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही सूर्य पूजन और श्रद्धालुओं के बीच भंडारे के आयोजन की योजना भी बनी। समिति का उद्देश्य छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं देना और पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment