Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रशासन की अनदेखी से नाराज युवाओं ने खुद भरे सड़क के गड्ढे, बंदरचुंआ में श्रमदान से बनी आवागमन लायक राह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संतोषी मंदिर से वर्षों से जर्जर है सड़क; मनोहर दांगी के नेतृत्व में जुटे युवा, स्थायी निर्माण की मांग

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड की सीमा पर बंदरचुंआ के संतोषी मंदिर के समीप वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय युवाओं ने अनूठी पहल की है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी।

ग्रामीण संतोषी मंदिर से गिद्धौर सीमा तक सड़क निर्माण की मांग वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे नाराज आसपास के युवाओं ने मनोहर दांगी के नेतृत्व में श्रमदान कर गड्ढों की भराई की और सड़क को आवागमन लायक बनाया।

मनोहर दांगी ने बताया कि यह पत्थलगड़ा, गिद्धौर और इटखोरी तीन प्रखंडों को जोड़ने वाली अहम सड़क है। इसके जर्जर रहने से ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment