Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेटेट-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 18 केंद्रों पर 9,428 अभ्यर्थी शामिल; 2,840 रहे अनुपस्थित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो पालियों में हुई परीक्षा कदाचारमुक्त रही; डीसी रवि आनंद ने शहर के चार केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मियों के प्रति जताया आभार

चतरा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 रविवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 12,268 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9,428 उपस्थित रहे और 2,840 अनुपस्थित रहे।

पालीवार स्थिति:

  • प्रथम पाली (उच्च प्राथमिक, कक्षा 6 से 8): 7,103 पंजीकृत, 5,490 उपस्थित, 1,613 अनुपस्थित
  • द्वितीय पाली (प्राथमिक, कक्षा 1 से 5): 5,165 पंजीकृत, 3,938 उपस्थित, 1,227 अनुपस्थित

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी। परीक्षा से पूर्व उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया था। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी।

उपायुक्त ने चतरा शहरी क्षेत्र के चार केंद्रों, एसएस गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बॉयज हाई स्कूल), नाजरेथ स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उपायुक्त ने संतोष जताया और सभी पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment